फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जलाभिषेक से उतरा करंट, 10 कांवड़िए झुलसे, 1 की मौत, जमकर बवाल

Fri, 28 Jul 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर में बवाल
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर के कटौना शिवालय में जलाभिषेक के दौरान करंट उतर आने से 10 से ज्यादा कांवड़‌िए घायल हो गए है। इस हादसे में एक कांवड़‌िए की मौत भी हो गई जिसके बाद बाकी साथी आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कटौना में जलाभिषेक के बाद टेंट उतारते समय ऊपर से जा रहे तार में लोहे का पाइप छू गया। जिससे करंट उतर आया और अलीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कांवरिया राम अशीष राजभर (24) की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही पतिराम राजभर, रामराज, अर्जुन, संदीप, रामपाल, रामकुबेर सह‌ित 10 से ज्यादा शिवभक्त झुलस गए।

घटना से आक्रोशित लोगों ने गुस्से में आसपास वाहन फूंक दिए और तोड़फोड़ करनी चालू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन पर भी पथराव कर दिया जिसमें सीओ सिटी राघवेंद्र सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों को कंट्रोल करने के ल‌िए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग भी की। पुल‌िस ने 15 प्रदर्शनकार‌ियों को ह‌िरासत में ले ल‌िया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें