फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-काठगोदाम गरीबरथ अब बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बढ़ेगा इतना किराया

Wed, 10 Jul 2019 10:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 16 जुलाई से सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन जाएगी। जिससे इसमें थर्ड एसी व स्लीपर बोगियां होंगी और थर्ड एसी का किराया भी पैसेंजरों को अधिक देना पड़ेगा। इसमें 145 रुपये की वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर से काठगोदाम जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस लखनऊ होते हुए संचालित होती है। इस ट्रेन में लखनऊ से काठगोदाम तक का किराया 450 रुपये था, जो बढ़ जाएगा। सुपरफास्ट ट्रेन बनते ही इसमें थर्ड एसी का किराया बढ़कर 595 रुपये हो जाएगा। अब इस ट्रेन में थर्ड एसी की चार बोगियां होंगी। वहीं स्लीपर की सात बोगियों होंगी, जिनका किराया 220 रुपये होगा। इसके अतिरिक्त जनरल क्लास की पांच बोगियां ट्रेन में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें