फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हैलट मामला:जूनियर डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज, तीन दिन में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

Sun, 28 Dec 2025 07:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कानपुर के हैलट अस्पताल में जिंदा रोगी को मृत घोषित करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वहीं, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर तीन दिन में मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में जिंदा मरीज को मृत घोषित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के लिए जिम्मेदार जूनियर डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड आया को निलंबित कर दिया गया है। तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


जीएसवीएम में मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 12 के बेड संख्या 43 पर मृत के स्थान पर जीवित मरीज का पुलिस इन्फॉर्मेशन (पीआई) भेजे जाने का प्रकरण सामने आया है। जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. हिमांशु मौर्या, नर्सिंग स्टाफ सनी सोनकर और वार्ड आया रहनुमा को निलंबित कर दिया गया है।


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- 'अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मान्तरण' रैकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए एआई का इस्तेमाल करे पुलिस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 7994 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी, 28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन


तीन दिन में रिपोर्ट तलब: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी का अध्यक्ष जीएसवीएम की उप प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा गिरि को नामित किया गया है। जबकि ला.ला.रा. एवं संबद्ध चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल को सदस्य नामित किया गया है। तीन दिन के भीतर कमेटी को जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है: पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में घटनाओं पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को चेतावनी दी है कि इस तरह की घटना हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें