फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी निलंबित, लापरवाही और वित्तीय अनियमितता का है आरोप

Thu, 11 Aug 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

निलंबन अवधि में बल्देव प्रसाद निदेशालय (मुख्यालय) उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ से संबंद्ध रहेंगे। वर्तमान में बल्देव जिला उद्यान अधिकारी के पद पर कानपुर देहात में तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात बल्देव प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के निर्देश उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी को देखते हुए जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात बल्देव प्रसाद को लापरवाही और वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोपों के चलते निलंबित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें