फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चारबाग से मिलेंगी कानपुर की बसें : चारबाग से हैदरगढ़ के लिए जाने वाली बसों को अब कैसरबाग से चलाया जाएगा

Tue, 29 Nov 2022 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में चारबाग व कैसरबाग में जाम से राहत दिलाने के लिए रोडवेज की ओर से की गई प्लानिंग के तहत ये निर्देश दिए गए हैं। कैसरबाग और चारबाग से कानपुर व हैदरगढ़ के लिए 24 बसें चलती हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के लिए बसें मंगलवार से कैसरबाग के बजाय चारबाग से चलेंगी। इसी तरह चारबाग से हैदरगढ़ के लिए जाने वाली बसों को कैसरबाग से चलाया जाएगा। दोनों रूटों पर करीब सात हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं।

विज्ञापन


चारबाग व कैसरबाग में जाम से राहत दिलाने के लिए रोडवेज की ओर से की गई प्लानिंग के तहत ये निर्देश दिए गए हैं। कैसरबाग और चारबाग से कानपुर व हैदरगढ़ के लिए 24 बसें चलती हैं। कैसरबाग से कानपुर की बसों को नेशनल कॉलेज, भैंसाकुंड, 1090 चौराहा होते हुए कैंट के रास्ते कानपुर रोड पर पहुंचना होता है। उधर, चारबाग से हैदरगढ़ जाने वाली बसों को कैंट या हजरतगंज के रास्ते गोमतीनगर, पॉलीटेक्निक होते हुए जाना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत ये बसें कैसरबाग से भैंसाकुंड के रास्ते गोमतीनगर होते हुए बाराबंकी व हैदरगढ़ जाएंगी। कानपुर की बसों को चारबाग से सीधे आलमबाग होते हुए भेजा जाएगा।

इन बदलावों से करीब दस किमी की दूरी कम होगी, जिससे रोडवेज के हर महीने लाखों रुपये बचेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रति किमी एसी बस का खर्च 40 व सामान्य का 35.50 रुपये होता है। इसके अलावा जाम की वजह से इस रूट को कवर करने में लगने वाला डेढ़ घंटे का समय भी बचेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि इन बदलावों से बस संचालन से समय में सुधार होगा और यात्री कम से कम डेढ़ घंटे पहले गंतव्य पर पहुंचेंगे। साथ ही जाम में फंसने से अतिरिक्त ईंधन के खर्च पर भी लगाम लगेगी। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें