फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर और सहारनपुर फाइनल में

विज्ञापन
सेज ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान शॉट खेलती महिला बल्लेबाज
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। केसीए कानपुर और सहारनपुर के बीच राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। कानपुर ने इलाहाबाद महिला विंग को चार विकेट और सहारनपुर ने मेजबान सीएएम ब्ल्यू को 14 रन से पराजित किया।

सेज ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद महिला विंग ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन का स्कोर बनाया। कात्यायनी पाठक ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली जबकि आस्था मिश्रा ने 27 रन का योगदान किया। कानपुर से सिद्धि सिंह ने तीन व गरिमा यादव ने दो विकेट चटकाए। जवाब में केसीए कानपुर ने 23.3 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। अंजली ने पिच पर टिकते हुए 69 गेंदों पर आठ चौके से 65 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए तृप्ति सिंह ने 18 व व नेहा वर्मा ने 14 रन जोड़ते हुए जीत में योगदान किया। इलाहाबाद से मीनाक्षी यादव ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखा शालोट (34) के अलावा दिशा शर्मा ने नाबाद 31, भूमि सिंह ने नाबाद 28 रन का योगदान किया। सीएएल ब्लू से अंशिका यादव ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में सीएएल ब्लू की टीम निर्धारित ओवर में एक गेंद शेष रहते

136 रन ही बना सकी। अंशु तिवारी ने सर्वाधिक 32

रन बनाए। उनके अलावा आयुषी श्रीवास्तव (19), आरजू सिंह व मंदाकिनी (15-15) ही दहाई के

आंकड़े में रन बना सकी।

सेज ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान शॉट खेलती महिला बल्लेबाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें