फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट, जरूरत पड़ने पर ली जाएगी मदद

Tue, 28 Apr 2020 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कनिका कपूर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट हैं। उनके ब्लड में पर्याप्त एंटीबॉडी पाई गई है। केजीएमयू को जब जरुरत होगी कनिका प्लाज्मा डोनेट कर सकेंगी।

विज्ञापन


केजीएमयू में प्लाज्मा डोनेशन की शुरुआत होने पर कनिका कपूर ने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी। इस पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने सोमवार को कनिका का सैंपल लिया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। जिसमें कनिका प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट पाई गई हैं।

ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका के खून में पर्याप्त एंटीबॉडी पाई गई है। उनकी एचआईवी, हेपेटाइटिस व मलेरिया सहित छह जांचें कर ली गई हैं। सभी पैरामीटर दुरुस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डोनेशन के लिए हामी भरी है। जरुरत के हिसाब से एक दो दिन में उन्हें बुलाया जा सकता है। वह इमरजेंसी में भी डोनेशन के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें