फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका की हालत में सुधार, फिर लिया गया सैंपल

Sat, 04 Apr 2020 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कनिका कपूर की हालत में सुधार है। शुक्रवार को भी उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। बॉलीवुड गायिका की हर दूसरे दिन जांच कराई जा रही है। उन्हें अब अन्य किसी तरह की दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन


वह खाने-पीने के साथ दवाएं भी ले रही हैं। वहीं, पीजीआई में भर्ती दो संदिग्ध मरीजों के भी सैंपल लिए गए हैं। साथ ही इलाज में लगी टीम के भी सैंपल जांच को भेजे गए हैं। गुरुवार को लिए गए 14 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।  

36 सैंपलों की जांच 
एसजीपीजीआई में शुक्रवार को 36 सैंपल लिए गए। इनमें सात परिसर में रहने वाले तो एक राजधानी क्षेत्र का है। पांच ऐसे भी लोगों के सैंपल लिए गए, जो होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा सुल्तानपुर के 15 और एक उरई निवासी का भी सैंपल जमा किया गया है। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें