फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका कनिका के खून में पर्याप्त एंटीबॉडी, प्लाज्मा डोनेट करने के लिए फिट

Wed, 29 Apr 2020 02:08 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर प्लाज्मा डोनेशन के लिए फिट है। उनके खून में पर्याप्त एंटी बॉडीज पाई गई हैं। केजीएमयू को जब जरूरत होगी, वह प्लाज्मा डोनेट करेंगी। केजीएमयू में प्लाज्मा डोनेशन की शुरुआत होने पर कनिका ने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन


इस पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने सोमवार को उनका सैंपल लिया था। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि जांच में कनिका के ब्लड में पर्याप्त एंटी बॉडीज पाई गई।

उनकी एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया सहित छह जांचें कर ली गई हैं। सभी मानक दुरुस्त पाए गए हैं। उन्होंने प्लाजमा डोनेशन के लिए हामी भरी है। जरूरत मुताबिक एक-दो दिन में उन्हें बुलाया जा सकता है। कनिका इमरजेंसी में भी डोनेशन के लिए राजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें