ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे दिन रविवार को भक्ति
लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे दिन रविवार को भक्ति का खूबसूरत रंग देखने को मिला। कृष्ण लीला के मंचन की शुरुआत कंस और चाणूर संवाद से हुई। इसके बाद ब्रज की प्रसिद्ध होली खेली गई। इसमें भक्त, कान्हा के रंग में रंगे दिखे। गोवर्धन लीला के प्रसंग ने विश्वास की ताकत से रूबरू कराया। इसके बाद श्रीकृष्ण की रासलीला ने मंत्रमुग्ध कर दिया। महारास में श्री कृष्ण व राधा की भूमिका में पृथ्वीजीत साहा और नेहा राजवंशी ने अभिनय से लीलाओं को जीवंत कर दिया। इससे पहले सांस्कृतिक मंच पर घृताक्षरी डांस स्टूडियो के कलाकारों ने नमामि कृष्णम, मधुबन में राधिका, नीर भरण और महाभारत पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत कीं।
ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के चौथे दिन रविवार को भक्ति