लखनऊ। गाजीपुर में शुक्रवार दोपहर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मूलरूप से सीतापुर में लहरपुर के रहने वाले मोहित शर्मा (29) पत्नी पूनम के साथ शक्ति नगर में रहते थे। वह प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मोहित के पिता रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बेटे का बहू से किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर बहू दूसरे कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद वह जब अपने कमरे में पहुंची तो उसे मोहित पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। आनन-फानन बहू ने लोगों की मदद से मोहित को नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।