फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेगम' बनेंगी कंगना रनौत, इरफान खान होंगे शौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका ए तरन्नुम बेगम अख्तर को यूं ही सुरों की महारानी नहीं कहा जाता। उनकी गायकी में जो मिठास है, उसकी खुशबू उनके व्यक्तित्व से भी आती है। बेगम अख्तर की शख्सियत की कई खुली-अनुखली परतों से जल्द ही पर्दा उठेगा। भजन सम्राट अनूप जलोटा बेगम अख्तर पर बायोपिक ‘ऐ मोहब्बत’ बना रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत से बात चल रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा इरफान खान व जैकी श्राफ फिल्म में कास्ट किए जा चुके हैं। निर्देशन केतन मेहता करेंगे व म्यूजिक एआर रहमान का रहेगा। अनूप जलोटा ने बताया कि फैजाबाद में जन्मीं अख्तरी बाई का जन्मशताब्दी वर्ष चल रहा है। चूंकि, मेरा लखनऊ से पुराना नाता रहा है और बेगम अख्तर की गायकी का प्रशंसक रहा हूं। इसलिए फिल्म के जरिए उन्हें श्रद्घांजलि देने का प्रयास है।

फिल्म का निर्देशन केतन मेहता करेंगे, जिन्होंने इसके लिए काफी रिसर्च की है। केतन इससे पहले कंगना रनौत को फिल्म ‘रानी लक्ष्मीबाई’ का भी निर्देशन कर चुके हैं, इसलिए बेगम अख्तर के रोल में कंगना को ढालने में खास मशक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाब की भूमिका में नजर आएंगे इरफान खान

अनूप जलोटा ने बताया कि फिल्म के लिए कंगना रनौत से बातचीत हो गई है, बस हामी की देरी है। उनके पति यानी नवाब साहब की भूमिका में अभिनेता इरफान खान को कास्ट किया गया है।

इरफान इस रोल को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इसके अलावा जैकी श्राफ नवाब की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की पूरी लागत करीब 15 करोड़ रुपये होगी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान दे रहे हैं। अगले तीन महीने में शूटिंग शुरू हो जाएगी।

भजन सम्राट ने बताया कि फिल्म का टाइटल बेगम अख्तर की गजल ‘ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया’ से लिया गया है। सब्सिडी के लिए फिल्म बंधु में भी आवेदन किया जाएगा।

हाल ही में बेगम अख्तर अवार्ड से नवाजी गईं उनकी शिष्याओं ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है। चौक निवासी सुनीता झिंगरन ने कहा कि 1971 में बेगम अख्तर का शागिर्द बनने का मौका मिला था। उनकी बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंची हूं, इसलिए बायोपिक को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है।

वहीं इन दिनों एक निजी अस्पताल में भर्ती उनकी दूसरी शिष्या जरीना बेगम ने बताया कि बहराइच में ‘जहर ए इश्क’ ड्रामे के दौरान बेगम से पहली बार मुलाकात हुई। इंशाल्लाह, बेगम की शख्सियत पर बन रही फिल्म जरूर देखना चाहूंगी। आशा करती हूं कि मेरे संस्मरणों को भी शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें