फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर: 270 शिक्षामित्रों पर गिरी गाज... संविदा होगी समाप्त, महानिदेशक ने जारी किया आदेश

Tue, 04 Mar 2025 11:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने 270 शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
270 शिक्षामित्रों पर गिरी गाज... संविदा होगी समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी सहित मंडल में 50 हजार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर रहे 270 शिक्षा मित्रों की सेवा समाप्त होगी। शिक्षा महानिदेशक ने सभी बीएसए को कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने आदेश में लिखा कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी की जाए। शिकायत की पुष्टि होने पर 15 दिनों के अंदर उनकी संविदा समाप्त करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए।

संदेह के घेरे में खंड शिक्षा अधिकारियों की भूमिका

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों की भी भूमिकां संदेह के घेरे में हैं। दरअसल शिक्षा मित्रों को अवैतनिक अवकाश का नियम नहीं है। उसके बाद भी इनका अवकाश कैसे मंजूर हुआ इसकी जांच भी के आदेश दिए गए हैं। जांच में किसी खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत पाई गई तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, अवैतनिक अवकाश के सहारे नौकरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने के मामले की खबर अमर उजाला ने बीती 15 जनवरी को किया था।खबर का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक कंचन वर्मा ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) से इसकी जांच कराई। 

विज्ञापन


जांच में मामला सही पाया गया। अब उन्होंने लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी एवं रायबरेली में तैनात ऐसे 270 शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें