लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने पावर कॉरपोरेशन के प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी तक बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।
कंछल ने कहा कि नई दरें प्रदेश के पड़ोसी राज्यों की तुलना में कहीं अधिक होंगी। नई दरों में भी 25 से 30 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी साबित होगी। उन्होंने राज्य सरकार से बिजली की इन बढ़ाई जाने वाली नई दरों को कम करके पड़ोसी राज्यों की बिजली के दरों के बराबर करने की मांग की है।