फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने 13 लोगों को बनाया आरोपी

Wed, 25 Dec 2019 09:05 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हिंदू समाज पार्टी के अध्यश कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की चार्जशीट में 13 लोगों के नाम है, इन 13 लोगों को हत्या और साजिश रचने का आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अशफाक और मोइनुद्दीन को कमलेश तिवारी की हत्या का आरोपी बनाया है, जबकि बाकी लोगों को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। आपको बता दें कि मुख्य आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। 

जांच के बाद साजिशकर्ता गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख, फैजान यूनुस, इनके मददगार नागपुर के सैय्यद आसिम अली, बरेली के कैफी अली, वकील नावेद, कामरान, लखीमपुर के पलिया निवासी रईस व आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की चार्जशीट में इनके नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की 18 अक्टूबर को दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे थे। 

आरोपियों ने पहले कमलेश की गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें