फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: कातिलों पर यूपी पुलिस ने रखा ढाई लाख का इनाम, लखनऊ लाए गए साजिशकर्ता

Mon, 21 Oct 2019 11:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी पुलिस कमलेश तिवारी हत्याकांड की साजिश रचने वाले  आरोपियों को गुजरात से लेकर लखनऊ पहुंच गई है। दोनों को सोमवार की सुबह फ्लाइट से लखनऊ लाया गया। बताया जा रहा है कि अब दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच मीडिया से बचने के लिए पुलिस ने कई बार फ्लाइट का समय बदला। वहीं, यूपी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अशफाक और मेईनुद्दीन पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

आपको बता दें कि राजधानी में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या की साजिश गुजरात में रची गई थी। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस ने गुजरात के सूरत से तीन लोगों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रशीद पठान, कमलेश के कत्ल को वाजिब बताने वाला मौलाना मोहसिन शेख और 16 अक्तूबर को मिठाई खरीदने वाले फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कमलेश की हत्या 2015 पैेगंबर साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान की वजह से की गई है। इस घटना को अंजाम देने का प्लान रशीद पठान ने बनाया।

विज्ञापन

इसके लिए मोहसिन ने 2015 में कमलेश द्वारा दिए गए विवादित बयान को दिखा कर प्रेरित किया। फैजान ने वह मिठाई खरीदी थी, जिसे लेकर हत्यारे लखनऊ आए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें