लखनऊ। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) लखनऊ मंडल के 14वें अधिवेशन में कमलेश मौर्य को मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र वर्मा को सचिव चुना गया। इंदिरानगर स्थित आवास विकास परिषद के सभागार में हुए कार्यक्रम में राजीव कुशवाहा को उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र को संयुक्त सचिव, राखी द्विवेदी को वित्त सचिव, कमलेश कुमार को लेखा सचिव और हिमांशु वर्मा को प्रचार सचिव चुना गया।