फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'BJP आई तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'

Thu, 01 May 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने रॉबर्ट वाड्रा के बिजनेस मॉडल पर कांग्रेस को जमकर कोसा और धमकी दी कि भाजपा की सरकार आने पर वाड्रा जेल जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने महसी विधानसभा क्षेत्र के कपूरपुर बाग में भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फुले के पक्ष में आयोजित जनसभा में यूपीए सरकार को निशाने पर लिया।

प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के चंद सालों में पूंजीपति बनने पर भी कांग्रेस से सवाल दागे। घोटालों पर भी यूपीए सरकार को जमकर कोसा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि विकास सही नीतियों से होता है। पैसा गंदे नाले में चला जाए तो विकास कैसे होगा।

मांगा रॉबर्ट की सम्पत्ति का हिसाब

कल्याण सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार ने 385 लाख करोड़ के घोटाले किए हैं। 300 लाख करोड़ काला धन विदेशों में जमा है।

ऐसी स्थिति में हमारा देश महंगाई से जूझ रहा है। दस वर्ष पूर्व हमारे देश पर 11 लाख करोड़ का कर्ज था। जो आज बढ़कर 47 लाख करोड़ हो गया है। विकास की दर घट रही और कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

राबर्ट वाड्रा के मुद्दे पर चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख की पूंजी रखने वाले व्यक्ति की पूंजी कुछ चंद वर्ष में 300 करोड़ कैसे हो गई।

इसका हिसाब कांग्रेस को जनता को देना होगा। बीजेपी की सरकार बनने पर कांग्रेस के दामाद को जेल जरुर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरक्षण नीति से संतुष्ट नहीं

कल्याण सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश में पिछड़ी जातियां 54 फीसदी हैं। कांग्रेस व सपा मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण की बात कर रहे हैं। जिससे अन्य वर्ग को 9 फीसदी नौकरी का मौका मिलेगा। हमारी पार्टी इसे नहीं होने देगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक न्यूज चैनल के एंकर से चल रहे प्रेम प्रसंग के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं का चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

सभा में भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फुले, पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह, हनुमान शर्मा, गुलाबचंद्र शुक्ल, जीतेंद्र तिवारी, रामसुंदर चौधरी, सुभाष त्रिपाठी, श्रीनाथ शुक्ला, जटाशंकर सिंह, संचित सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता, मधु पांडेय, बृजेश्वर सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, लोकनाथ त्रिवेदी, गिरिजेश बाजपेई, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें