कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट के अनुसार भगवान धन्वंतरि ने आयुर्वेद के माध्यम से निरोग काया का रास्ता दिखाया था। हमें स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक विचारधारा का पालन करना चाहिए। निदेशक शनिवार को धन्वंतरि जयंती पर हुए आयोजन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
निदेशक ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ ही आयुर्वेद को भी स्थान मिलना चाहिए। आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद के समन्वयन से लोग स्वस्थ रह सकते हैं। इस मौके पर नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन कल्याण सिंह कैंसर संस्थान इकाई के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. विजेंद्र, डॉ. वरुण विजय, डॉ. सबुही कुरैशी मौजूद रहे।