फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आने से मोदी को रोकना होगा: कल्बे जव्वाद

Mon, 25 Nov 2013 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मोदी सत्ता में आए तो धर्म निरपेक्षता को खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन


जो लोग यह चाहते हैं कि यह देश धर्म निरपेक्ष रहना चाहिए, उन्हें मोदी जैसी फासिस्ट ताकत को सत्ता में आने से रोकना होगा।

अंसारी रोड पर शहजाद काजमी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में जव्वाद ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना जिला प्रशासन की असफलता है।

कानून व्यवस्था के मामलों में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। पीड़ितों की कानूनी मदद हर कीमत पर की जाएगी।

हमें कानून पर पूरा विश्वास है। मुजरिमों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। दिल्ली में लीगल सेल खोलकर दंगा पीड़ितों की कानूनी इमदाद की जाएगी।

पढ़ें-उमा के धरने में भाजपाईयों की उल्टी चाल

धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए हमें जाति और मजहब से ऊपर उठकर फासिस्ट ताकतों को रोकना होगा। राजनीति में साफ-सुथरी छवि के लोग जाने चाहिए।

मुसलमानों की दयनीय हालत के लिए उन्होंने मुस्लिम लीडरशिप को जिम्मेदार ठहराया।

झगड़ा कराकर वोट हासिल करने वालों से सावधान रहने की अपील की। फसाद को यूपी सरकार ने हल्के में लिया और दूसरी पार्टियों ने इसका लाभ उठा लिया।

‘मोदी को माफ नहीं कर सकते’
मोदी जिनके गुनहगार हैं, वही उन्हें माफ करें। हम उसे कैसे माफ कर सकते हैं। हमारा मोदी ने क्या नुकसान किया है। जिनका नुकसान किया है माफ करने का हक भी उन्हीं को है।

अपराधियों को वोट न दें
धर्म और जाति से ऊपर उठकर हमें स्पष्ट छवि और पढे़-लिखे लोगों को सांसद और विधायक चुनना चाहिए। गुंडों और अपराधियों को वोट न दें।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें