फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा से बचने के लिए मुसलमानों को दी जाएगी हथियारों के इस्तेमाल की जानकारी: कल्बे जव्वाद

Mon, 22 Jul 2019 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) के खिलाफ मुहिम के साथ आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने व उसके लाइसेंस के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत लखनऊ से 26 जुलाई को शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


मौलाना कल्बे जव्वाद ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। मौलाना कल्बे जव्वाद ने मॉब लिंचिंग में हो रहीं हत्याओं को लेकर दुख व्यक्त किया। साथ ही एलान किया कि 26 जुलाई को लखनऊ में एक आम जलसा कर मॉब लिंचिंग का विरोध किया जाएगा।

इस दौरान यहां आने वाले लोगों को आत्मरक्षा के लिए कानूनी हथियार के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही हथियार का लाइसेंस लेने के लिए जानकारी के साथ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल मन्नान ने कहा कि आत्मरक्षा करना हर मजहब में सिखाया गया है। इसको कानून के दायरे में उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें