फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिमों के हाथ में है यूपी की हुकूमत: कल्बे जव्वाद

Tue, 16 Dec 2014 11:55 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट निलंबित किए जाने को लेकर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद रविवार को यहां एक मजलिस में सपा सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार द्वारा शिया समुदाय के प्रति बेरुखी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जालिम शासक हर दौर में हुए हैं, इस वक्त भी यूपी में जालिमों के हाथों में हुकूमत है।

शिया समुदाय पर जितना चाहे जुल्म कर ले, लेकिन यह सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

मौलाना ने शिया वक्फ बोर्ड में सैयद वसीम रिजवी के चेयरमैन का कार्यभार संभालने को लेकर विरोधियों की खुशी पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह खुशी वक्ती है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के दंगों को न भूलें मुसलमान

जव्वाद ने कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगों को मुसलमानों को नहीं भूलना चाहिए। जिस दंगे के बाद से आज भी मुसलमान घरों को नहीं लौट सके हैं और यूपी सरकार का एक भी मंत्री उनके आंसू पोंछने नहीं पहुंचा।

जव्वाद ने मुसलमानों से अपील की है कि वे सरकार के पीछे न चलें बल्कि एकजुट हो जाएं, ये सरकारें खुद मुसलमानों के पीछे भागेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें