फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा व भाजपा को सबक सिखाएगी जनता: मौलाना जव्वाद

Sun, 08 Nov 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख शिया आलिम मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि प्रदेश की सपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार आपस में मिली हुई हैं। बिहार में महागठबंधन तोड़ने पर सपा की नीयत साफ हो चुकी है। बिहार की जनता ने जवाब भी दे दिया।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी और सपा को सबक सिखाएगी। जव्वाद रविवार को ग्वालटोली मकबरा में एक मजलिस को संबोधित करने आए थे।

मौलाना जव्वाद ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि अवाम पूरी तरह से समझदार हो चुकी है।
विज्ञापन

युवा रोजगार चाहता है और आम आदमी रोटी

जव्वाद के अनुसार, भाजपा सरकार ने जो नारा दिया, उससे भटक गई। युवा रोजगार चाहता था और आम आदमी रोटी। दोनों पर ध्यान नहीं दिया गया। अब केंद्र सरकार को विकास पर ध्यान देना चाहिए।

फिरकापरस्ती का एजेंडा देश की जनता ठुकरा देगी। साहित्यकारों ने अवार्ड लौटाया तो देश की जनता ने भी समर्थन किया।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी के चुनाव में दी गई दस्तक को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया।

कहा, अगर यूपी में बसपा और ओवैसी साथ लड़ती हैं तो दोनों को फायदा होगा। सूबे में सपा सरकार की नीतियों से जनता खुश नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें