फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Sat, 19 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भेटुआ के पूरे द्वारिका गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पहले निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। आय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भेटुआ ब्लॉक के पूरे द्वारिका गांव में शनिवार से शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले शुक्रवार को गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली के मंगल गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन




प्रवाचक गोविंद त्रिपाठी ने कथा स्थल पर विधिविधान से वेदी पूजन कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखकर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं तो यात्रा में शामिल भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। भक्ति गीतों की धुन के बीच निकली कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंडबाजे की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।


कथा स्थल से शुरू होकर यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थानों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया। इस मौके पर सुभाष त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, रीता सिंह, मंजू सिंह, पार्वती सिंह, आरती सिंह, गुड्डी, काव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें