फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी स्थित जैन मंदिर में बुधवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जैन समाज की महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। महोत्सव के तहत सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा और यज्ञ मंडल विधान सहित कई अनुष्ठान हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

आचार्य विशुद्ध सागर ने महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की बात कही। श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में श्रवणबेलगोला से पधारे भट्टारक चारुकीर्ति महाराज सहित सौधर्म इंद्र विशाल जैन, कुबेर इंद्र रोहित जैन, मुनि श्री सुबल सागर, विहसंत सागर और विशल्य सागर सहित बड़ी संख्या में संत-साधु मौजूद रहे। इस अवसर पर विशाल जैन, आदीश जैन, डॉ. अभय जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें