लखनऊ समाचार पत्र वितरक विकास मंच ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती प
लखनऊ। राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की ओर से बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती वितरक दिवस के रूप में मनाई गई। समिति ने आईटी डिपो के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में कलाम की जयंती पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में लखनऊ प्रभारी अजय कुमार सिंह उर्फ साधु बाबा, आईटी डिपो अध्यक्ष राम इकबाल शर्मा, महामंत्री श्रीदत्त पांडेय ने डॉ. कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, आनंद कुमार द्विवेदी, दीपक कुमार, धर्मराज सिंह, महेंद्र पांडेय, रामचंद्र यादव, महेश सिंह, मनीष कुमार, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
समाचार पत्र वितरक विकास मंच ने कलाम को किया याद
लखनऊ समाचार पत्र वितरक विकास मंच ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर हजरतगंज के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर कार्यक्रम किया। मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर रामकृष्ण आजाद, लखनऊ उपाध्यक्ष आरके सिंह, बलिंदर सिंह अखिलेश श्रीवास्तव, नंदू आशीष कुमार, विकास, मानसिंह, अभिषेक मिश्रा और रामकुमार सिंह ने केक काटकर पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाई। इस मौके पर काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।