भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन का जन्म दिवस 15 अक्तूबर को मनाया
जाएगा।
अहमदाबाद की संस्था नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन ने उनके जन्मदिवस को
नव-परिवर्तन दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की है।
लखनऊ स्थित विज्ञान भवन
में इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नव-परिवर्तन पर
व्याख्यान तथा बाल सृजनात्मकता पर कार्यशाला एवं प्रतियोगिता रहेगी।
कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, यूपी सरकार
डॉ. हरशरण दास करेंगे।