माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ऐतिहासिक कैसरबाग चौराहे का अब कायाकल्प होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस प्रोजेक्ट में नगर निगम की ओर से चौराहे का सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने, सीवर बेहतर बनाने एवं बिजली तारों को हटाने के काम हो रहे हैं।
मंडलायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कैसरबाग चौराहे पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। निरीक्षण में लेसा, जलकल, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस, स्मार्ट सिटी और एलडीए की टीमों ने भी हिस्सा लिया। काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने बिजली के खुले तारों के मकड़जाल को हटाकर उन्हें भूमिगत करने, कैसरबाग में नया पार्किंग स्थल विकसित करने, चौराहे की जल निकासी और सीवर की समस्या दूर करने को कहा। स्मार्ट सिटी से फंडेड प्रोजेक्ट न केवल कैसरबाग की भौतिक सुंदरता भी बढ़ेगी।