कैफियत एक्सप्रेस का ठहराव शनिवार से गाजियाबाद स्टेशन पर भी होगा। यहां ट्रेन दो मिनट रुकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली 12226 कैफियत एक्सप्रेस शाम 7.52 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी, जबकि वहां से 7.54 बजे रवाना होगी। ऐसे ही आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस सुबह 6.28 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:30 बजे छूटेगी।
अकबरपुर में भी दो और ट्रेनों का ठहराव
अकबरपुर स्टेशन पर शनिवार से दो और ट्रेनें रुकेंगी। छपरा से दिल्ली जाने वाली 15115 लोकनायक एक्सप्रेस अकबरपुर शाम 5:54 बजे पहुंचेगी और 5:56 बजे छूटेगी। वापसी में 15116 लोकनायक एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे पहुंचेगी और 6:35 बजे अकबरपुर से रवाना हो जाएगी। ऐसे ही 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर रात 12:58 बजे और 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ सुबह 11:52 बजे अकबरपुर पहुंचेगी।
ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त बोगी
लखनऊ जंक्शन से वाराणसी जाने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस में 10 फरवरी से जंक्शन से और वापसी में 11 फरवरी से वाराणसी से लखनऊ जंक्शन जाने वाली 15007 कृषक एक्सप्रेस में वाराणसी सिटी से स्लीपर श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। इसी तरह 10 फरवरी से ही 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से और 11 फरवरी से 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में पनवेल से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।