फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफियात एक्सप्रेस में पैंट्रीकार कर्मियों से कहासुनी, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ऐशबाग स्टेशन का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस के ऐशबाग स्टेशन पहुंचने पर पैंट्रीकार कर्मियों से यात्रियों की कहासुनी हो गई। थडे एसी बोगी में खराब खाने को लेकर शिकायत पर ऐसा हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


गाडी संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस दिल्ली से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। ट्रेन के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कुछ लोग पैंट्रीकार में चटे। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की थर्ड एसी बोगी वी-1 में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर शिकायतें हुई थीं। इस पर यात्रियों ने ऐशबाग स्टेशन पर कुछ लोगों को बुलाया। ट्रेन रुकने पर यह लोग पैंट्रीकार में सवार हुए और कर्मचारियों को धमकाने लगे। पैंट्रीकार कर्मियों व इन लोगों के बीच कहासुनी हुई। मामला मारपीट तक नहीं पहुंचा। वहीं पैंट्रीकार कमियों के खिलाफ यात्री मो. शकील सलमानी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत के बाद मामले की जांच के निदेश दिए गए हैं। खानपान की गुणवत्ता में खराबी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें