रायबरेली। कहिंजर गांव के आदर्श वाॅलीबाॅल खेल मैदान में शुक्रवार की रात आयोजित वाॅलीबाॅल मुकाबले में छह टीमों ने दमखम दिखाया। इन टीमों के बीच मैत्री मैच खेले गए। फाइनल में कहिंजर की टीम ने सेमरी को 21-18 एवं 21-17 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
इसके पहले छह टीमों के बीच हुए मैचों में जीत हासिल करके चार टीमें मानपुर, सेमरी, कहिंजर और राजापुर सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली कहिंजर और सेमरी की टीमों के बीच फाइनल मैच कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत शिक्षक वंश बहादुर सिंह ने किया। गांव के खिलाड़ियों को बढ़ाने के लिए पूर्व वाॅलीबाॅल खिलाड़ी शिवम सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसीलिए गांव के खिलाड़ी सुखराज सिंह, यश निर्मल, सिद्धार्थ सिंह, आयुष सिंह, आरबी सिंह, विशाल सिंह, सीमांचल सिंह का चयन अलग-अलग स्पोर्ट्स हॉस्टल और साई हॉस्टल में हुआ है। पूर्व प्रधान रामदेव सिंह के सुझाव पर इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती ने किया। इस मौके पर विष्णु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल सिंह, रमन सिंह, कामता सिंह, पंकज, भीम सिंह, हनीफ, जीत बहादुर सिंह, रामबरन सिंह, राम किशोर आदि मौजूद रहे।