लखनऊ। कबीर शांति मिशन ने स्थापना दिवस पर रविवार को सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर के प्रेक्षागृह में परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय ''''कबीरा खड़ा बाजार में...'''' रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन शामिल हुए। मुख्य वक्ता नेशनल पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रवक्ता प्रो. रामकृष्ण जायसवाल रहे।
प्रो. जायसवाल ने बताया कि कबीर दास उच्च कोटि के कवि, समाज सुधारक और श्रेष्ठ महापुरुष थे। उनके विचार समाज में आज भी प्रासंगिक हैं। स्थापना दिवस पर मिशन ने पांच वरिष्ठ विभूतियों को ‘कबीर-दीप'''' सम्मान से अलंकृत किया। इसमें ब्रह्मकुमारी आश्रम लखनऊ केंद्र की प्रमुख राधा बहन, फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रसिद्ध डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी रहे।
आईएएस रोहित नंदन, मनीषा मंदिर की संस्थापक सरोजिनी अग्रवाल शामिल रहीं। कार्यक्रम में मिशन के सचिव राजेश अग्रवाल, जीबी पटनायक, पद्मश्री डॉ. मंसूर हसन, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, आईएएस जय शंकर मिश्र, आईएफएस अजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।