फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: याद किए गए के. विक्रम राव, सियाराम बाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव व श्रमिक नेता सियाराम बाजपेयी की स्मृति में रविवार को हिंद मजदूर सभा की ओर से नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन के चारबाग स्थित कार्यालय पर संगोष्ठी की। ''''श्रम आंदोलन की मजबूती के लिए आंदोलन आवश्यक क्यों'''' विषयक गोष्ठी में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने रेलवे में हो रहे निजीकरण पर विचार रखे। कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी सरकार को नहीं करनी चाहिए। सभा के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार राम दत्त त्रिपाठी, के विक्रमराव के बेटे पत्रकार के. विश्वदेव राव ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सभा की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की भर्त्सना की। सीधी भर्ती के बजाय संविदा व आउटसोर्सिग के जरिए श्रमिकों के शोषण के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर नौ जुलाई को देशव्यापी आम हड़ताल को सफर बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें