फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीत और नृत्य से गुलजार हुई शाम

Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को अवध की शाम गीत संगीत और नृत्य से गुलजार हुई। मौका था वृंदाश्री अकादमी ऑफ डांस एंड म्यूजिक संस्था की ओर से आयोजित हुनर-ए-अवध का। बौद्ध शोध संस्थान में हुए इस आयोजन में कलाकारों ने सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आगाज तानपुरा की ध्वनि से हुआ। सामूहिक नृत्य से कलाकारों ने ढेर सारी तालियां बटोरीं। दिव्या श्रीवास्तव ने कथक युगल की प्रस्तुति से शास्त्रीय रंग बिखेरा। शुभांग मिश्रा की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद जूनियर और सीनियर ब्वॉयज के ग्रुप डांस में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्रिया श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मनोचिकित्सक डॉ. अभय सिंह, डॉ. रजनीश जैन, न्यायमूर्ति महेंद्र दयाल, गायक मिथिलेश लखनवी, अनिल कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम की संचालक स्मिता मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें