फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति मौर्या केस: मनीष दुबे के निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच की सिफारिश, कॉल रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई

Wed, 12 Jul 2023 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ज्योति मौर्या केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे के निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
ज्योति मौर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ मंगलवार को शासन भेज दी। डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की संस्तुति की है। दरअसल, डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज की जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे मोबाइल पर ज्योति मौर्या से उसके पति आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कह रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच होना आवश्यक है।

विज्ञापन


डीआईजी की जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने वर्ष 2021 में लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही वह उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उनकी पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष दुबे ने एक महिला होमगार्ड का यौन शोषण करने का प्रयास भी किया था। डीआईजी के सामने महिला होमगार्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध करने पर मनीष दुबे ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत करने पर उसे बहाल किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें