मलिहाबाद के बड़ी गढ़ी गांव में विद्युत कर्मचारी के घर पर हुई घटना के बाद बिखरा सामान व छत पर जु
लखनऊ। काकोरी के हसनखेड़ा गांव निवासी किसान गोमती यादव व परिवार के लोग शुक्रवार रात बेटे की गोद भराई करके लौटे और सो गए। देर रात चोर गेट फांदकर घर के अंदर घुस आए और लाखों के जेवर और नकदी उठा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा दुबग्गा के लीलाखेड़ा गांव में किसान लल्ला यादव और मलिहाबाद बड़ी गढ़ी निवासी नीरज गौतम के मकान से भी चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए।
किसान गोमती यादव के मुताबिक शुक्रवार को आईआईएम रोड स्थित एक मैरिज लॉन में बेटे शुभम की गोद भराई का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग रात 11 बजे कार्यक्रम से लौटे और अपने-अपने कमरों में सो गए। देर रात चोर गेट फांदकर उनके घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये और डेढ़ लाख नकद चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन लोगों को चोरी का पता चला। कमरे में एक महिला की मैक्सी भी पड़ी थी।
इसके अलावा काकोरी के लीलाखेड़ा गांव में किसान लल्ला यादव के घर चोर पड़ोस के घर से चढ़कर उनके मकान में घुस आए और कमरे में रखा हुआ बक्सा छत पर ले गए। चोर बक्से से 80 हजार की नकदी और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
वहीं मलिहाबाद बड़ी गढ़ी निवासी नीरज गौतम हरदोई के संडीला में विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात परिवार खाना खाकर दूसरे कमरे सो गया था। देर रात चोर छत पर लगे जाल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे की अलमारी में रखे हुए सात लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। नीरज ने बताया कि आठ नवंबर को बहन की शादी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। अलमारी में बहन की गोद भराई में मिले जेवर व शादी के लिए खरीदे गए जेवर रखे थे, जो चोर साथ ले गए। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
मलिहाबाद के बड़ी गढ़ी गांव में विद्युत कर्मचारी के घर पर हुई घटना के बाद बिखरा सामान व छत पर जु
मलिहाबाद के बड़ी गढ़ी गांव में विद्युत कर्मचारी के घर पर हुई घटना के बाद बिखरा सामान व छत पर जु