लखनऊ में मां से झगड़ा होने के बाद कबाड़ कारोबारी ने जान दे दी। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। मां ने देखा तो वह चीख उठी। मृतक कारोबारी पत्नी से अलगाव होने के बाद मां के साथ रहता था।
राजधानी लखनऊ में कबाड़ कारोबारी राजेश कश्यप (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले मां मुन्नी देवी से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। घटना सरोजनीनगर क्षेत्र के सैनिकनगर इलाके की है।
विज्ञापन
मूल रूप से बलरामपुर के उतरौला निवासी राजेश अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। मां मुन्नी देवी के मुताबिक, बुधवार रात उनके और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद राजेश दूसरे कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बेटे के कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटकता मिला।
पत्नी से अलगाव के बाद मां के साथ रहता था
बेटे की लाश देख मुन्नी देवी चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने राजेश को फंदे से उतारकर सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि राजेश की शादी हो चुकी है। लेकिन, पत्नी से अलगाव हो गया था। वह मां के साथ रहता था।