फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कनेक्शन के लिए घूस मांगने पर अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली कनेक्शन के नाम पर पांच लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप में अमौसी क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता ऋषि नाथ गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक वायरल वीडियो में अभियंता पर बिजली कनेक्शन के लिए 13 लाख रुपये तथा अतिरिक्त पांच लाख रुपये मांगने का आरोप है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि वीडियो में ऋषि नाथ गोस्वामी को प्लॉटिंग एरिया के विद्युतीकरण के लिए 13 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के साथ अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करते देखा गया। इस मामले में शिकायत के बाद अधिशासी अभियंता ने आरोपों की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि अवर अभियंता का यह कृत्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन है। इससे विभाग और सरकार की छवि धूमिल हुई।

अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अभियंता ऋषि नाथ गोस्वामी को निलंबित किया है। उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि में उन्हें अधिशासी अभियंता 11 केवी एलटी काकोरी, अमौसी क्षेत्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें