साइकिल से अदालत पहुंचे न्यायिक अधिकारी।
लखनऊ। ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान पेट्रोल संकट के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के न्यायिक अधिकारियों ने साइकिल से न्यायालय पहुंचकर अनूठा संदेश दिया।
जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में सभी न्यायिक अधिकारी सुबह डालीबाग स्थित सेशंस हाउस से साइकिल से न्यायालय के लिए रवाना हुए। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि हर शनिवार को चलने वाला यह अभियान मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय अरुण भंसाली के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है, जिसका शुभारंभ 22 मई को प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने किया था। जिला न्यायाधीश मलखान सिंह ने कहा कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो न्यायिक अधिकारी साइकिल नहीं चला सकते, वे बैटरी रिक्शा से न्यायालय पहुंचेंगे।
साइकिल से अदालत पहुंचे न्यायिक अधिकारी।