फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोक के बावजूद कैसे लखनऊ लाए गए सीरियल किलर'

Tue, 08 Oct 2013 02:57 AM IST
डिजीटल टीम/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरियल किलर भाईयों सलीम, रुस्तम तथा सोहराब की लखनऊ में पेशी पर रोक के बावजूद सोमवार को दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर लखनऊ आ गई।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश केके शर्मा ने अपने आदेशों की अवहेलना होते देख कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी भाईयों की लखनऊ अदालत में पेशी कराने से इन्कार करते हुए उन्हें बैरंग वापस भेज दिया।

कोर्ट ने आरोपी को लखनऊ लेकर आयी दिल्ली पुलिस की टीम के प्रभारी दरोगा रमेश चंद्र को चेतावनी भी दी।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी सलीम, रुस्तम व सोहराब येन केन प्रकारेण प्रयास करते हैं कि उन्हें थोड़े-थोडे़ अंतराल पर लखनऊ आने का मौका मिलता रहे।

इसके पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम सीरियल किलर भाईयों को पेशी के लिए लेकर लखनऊ पहुंची।

इस तथ्य की जानकारी होने पर जिला जज ने नाराजगी जताते हुए दिल्ली पुलिस के दरोगा रमेश चंद्र तथा हेड कांस्टेबल मानवीर सिंह को कोर्ट में तलब कर लिया।

पूछा कि जब आरोपियों को लखनऊ न लाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं तो उन्हें इसके बावजूद पेशी के लिए लखनऊ क्यों लाया गया।

इस पर उसके साथ आए पुलिस वालों ने दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एसके तिवारी के उस आदेश की कॉपी दिखाई। इसमें संबंधित कोर्ट के आदेश के साथ आरोपियों को लखनऊ में पेश करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चार अक्टूबर को मैंने इन तीनों आरोपियों के सभी मामलों को सीजेएम तथा एडीजे 16 की कोर्ट में स्थानांतरित करते हुए आरोपियों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराने का आदेश दिया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपियों को सुनवाई के लिए सशरीर लखनऊ न लाया जाए। इसके बावजूद जानकारी में आया है कि तीनों आरोपियों को लखनऊ लाया गया है तथा कैसरबाग थाने में रखा गया है।

जिला जज ने आरोपियों की पेशी कराने से इन्कार करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम को चार अक्टूबर के आदेश के साथ ही इस आदेश की प्रति दी जाए।

दिल्ली पुलिस के दरोगा व मुख्य आरक्षी कोर्ट के आदेश को तिहाड़ जेल की महानिदेशक विमला मेहरा, तिहाड़ जेल नं. 8 के अधीक्षक तथा दिल्ली पुलिस के अपर महानिदेशक को तामील कराएंगे तथा आदेश तामील कराने की सूचना नौ अक्टूबर को फैक्स के माध्यम से इस कोर्ट को देंगे।

जिला जज ने दिल्ली पुलिस के दरोगा को चेतावनी देकर कहा कि वह तथा मुख्य आरक्षी मानवीर सिंह 15 अक्टूबर को कोर्ट में उपस्थित होकर बताएं कि कोर्ट के आदेश को उच्च अधिकारियों को देकर बताएं कि आदेश उन तक पहुंचा दिया गया है।

कोर्ट ने आदेश की प्रति एएसपी लखनऊ को भेजते हुए दिल्ली पुलिस की टीम को आदेश दिया कि आरोपियों को लखनऊ की किसी भी कोर्ट में पेश न किया जाए तथा आरोपियों को तिहाड़ जेल वापस भेजा जाए।

वहीं, सीरियल किलर के आने की खबर मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडे फोर्स समेत पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने एसी तृतीय श्रेणी का टिकट दिखाया।

जिसके बाद उन्हें प्रतीक्षालय में रुकने की अनुमति दी गई। इस बीच वीडियोग्राफी शुरू होते ही दिल्ली पुलिस और जीआरपी में नोंकझोंक होने लगी।

नियम की बात सामने आने पर दिल्ली पुलिस शांत पड़ी और सीरियल किलर को लेकर कचहरी रवाना हो गई। इधर, सौरभ शर्मा भी कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस की एक अन्य टुकड़ी साथ पेशी पर चला गया।

वहीं, सीरियल किलर को आम्रपाली एक्सप्रेस से लौटना था। दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली पुलिस सीरियल किलर को लेकर उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय पहुंची।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने टिकट देखा तो एसी तृतीय श्रेणी में वेटिंग का टिकट था, जो कंफर्म नहीं हो सका। नियमानुसार चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकट के यात्रियों को प्रतीक्षालय या विश्रामालय में रुकने की अनुमति नहीं होती।
विज्ञापन


ऐसे में जीआरपी ने दिल्ली पुलिस और सीरियल किलर को रोक दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें भूमिगत मार्ग से प्लेटफार्म नंबर पांच पर ले गई और करीब दो घंटे इंतजार के बाद बोगी संख्या बी-एक में खड़े-खड़े रवाना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें