फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब दो साल में शुरू हो जाएगा नौ साल से बंद जेपीएनआईसी

विज्ञापन
जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) अब दो साल में शुरू हो जाएगा। करीब नौ साल से बंद रहने के कारण यह बदहाल हो गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि इसके निर्माण में लगभग 821 करोड़ रुपये की लागत आई है। एलडीए अगले 30 वर्षों में यह धनराशि शासन को वापस करेगा।
विज्ञापन

अनुबंध के अनुसार, चयनित कंपनी वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स को अपने खर्च पर दो साल के अंदर सभी अवशेष कार्य पूर्ण कराने होंगे। लीज व्यवस्था से जेपीएनआईसी के रखरखाव, अधूरे कार्यों को पूरा करने और प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी। इससे एलडीए पर वित्तीय भार भी कम होगा। अधूरे कामों पर करीब 250 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
संचालन और सदस्यता शुल्क
जेपीएनआईसी में बने होटल, कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम, पार्किंग और खेल सुविधा का संचालन चयनित कंपनी करेगी। हालांकि, म्यूजियम ब्लॉक के संचालन का अधिकार एलडीए के पास सुरक्षित रहेगा। जेपीएनआईसी को एक आधुनिक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। एलडीए वीसी ने बताया कि जेपीएनआईसी में खेल सुविधा सदस्यता और क्लब सदस्यता का प्रावधान होगा। इसके लिए लोगों को शुल्क देना होगा। सदस्यता के लिए प्रभावी दरों का निर्धारण कंपनी नहीं, बल्कि शासन से बनी संचालन समिति करेगी।
विज्ञापन

चयनित कंपनी के बारे में
एलडीए वीसी ने बताया कि जेपीएनआईसी के संचालन के लिए एलडीए ने मार्च में वैश्विक निविदा आमंत्रित की थी। इसमें दो बड़ी कंपनियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। निविदाओं के परीक्षण और मूल्यांकन के बाद वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का चयन किया गया। रॉकवुड होटल्स दुबई और न्यूयॉर्क समेत 30 बड़े देशों में होटल शृंखलाओं का संचालन कर रही है। वृंदावन बॉटलर्स प्रदेश की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है, जिसका सालाना कारोबार लगभग 400 करोड़ रुपये है। सूत्रों के अनुसार, जिस कंपनी को संचालन का अधिकार मिला है, वह लखनऊ का लधानी ग्रुप है।
विज्ञापन

यह काम कराने की पड़ेगी जरूरत

0 जो लिफ्ट लगी हैं वह भी बंद-बंद खराब हो गई हैं

0 स्पोर्ट सेंटर में लगे डिजिटल स्क्रीन बोर्ड खराब हो गए हैं

0 कुर्सी, साफ आदि फर्नीचर खराब हो गया है।

0 फर्श काली पड़ गई है

0 बिल्डिंग की खिड़कियों के बाहर की ओर लगे शीशे टूट गए हैं,

0 दीवार पर लगे पत्थर टाइल्स भी टूट टूटकर गिर रहे हैं

0 बिजली तार और जनरेटर भी बंद-बंद पड़े-पड़े खराब हो गए हैं

0 फिनिशिंग और सजावट के काम कराने पड़ेंगे

0 अधूरी बाउंड्री और मुख्य द्वार को बनवाना होगा

फैक्ट फाइल



- एरिया- 20 एकड़

- साल 2013 में निर्माण शुरू हुआ था और 2017 से काम बंद है।
- 700 गाड़ियों की क्षमता वाली तीन मंजिल मल्टीस्टोरी पार्किंग।

- 18वीं मंजिल पर हेलीपैड बना है।

- दो सभागार हैं, जिसमें एक की क्षमता 1000 और दूसरे की 2000 है।

- ऑल वेदर स्वीमिंग पूल और डाइविंग पूल है।

- लॉन टेनिस कोर्ट और कैफेटेरिया है।

जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें