लखनऊ। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर सृजन फाउंडेशन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान ने कानपुर रोड स्थित होटल में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने कहा कि डिजिटल क्रांति ने सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान किया है, पर पुख्ता खबरों की चुनौतियां बढ़ाई हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवल कांत सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव के साथ ही अन्य पत्रकार मौजूद रहे।