फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पत्रकार की हत्या: अखिलेश बोले प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अजय राय ने कहा- सड़कों पर उतरेंगे

Mon, 10 Mar 2025 05:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Journalist murdered in Sitapur: सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अखिलेश के साथ अजय राय ने प्रदेश सरकार पर हमला किया है। 
विज्ञापन
सरकार पर हमलावर रहे अखिलेश यादव और अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े हत्या भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की पोल खोल रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकारी विभागों में हर स्तर पर लूट और घपले चल रहे हैं। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला है। वे खुलेआम सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे है और कालाबाजारी जमकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने सदन में महाकुंभ में तीस करोड़ कमाने वाले का फर्जी हिसाब तो दे दिया, लेकिन अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना तक नहीं जताई और न ही महाकुंभ में भगदड़ में मरने वालों की संख्या बताई। कहा, जब सरकार खुद अपराधियों का विधानसभा में खड़े होकर महिमामंडन करेगी, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पल्लवी पटेल ने परिजनों को बंधाया ढांढस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को पत्रकार राघवेंद्र अवस्थी के महोली स्थित घर पहुंचे। यहां शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहा कि जनता की बात उठाने वाले सुरक्षित नहीं हैं। यह सरकार झूठे वादे करती है। जिस तरह दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हत्या हुई, वह बेहद शर्मनाक है। लोग डरे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी पत्रकार के परिजनों के साथ है। अगर न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे के साथ आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा, अवध क्षेत्र प्रभारी कमलेश मिश्रा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ढांढस बंधाया।

परिवार को न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर होगा आंदोलन: पल्लवी पटेल
अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने राघवेंद्र के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि एक ईमानदार पत्रकार की निर्मम हत्या कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। कहा कि परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। दोषियों को जल्द पकड़ा जाए। परिवार को न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर आंदोलन होगा।.
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें