लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में लुलु मॉल के पास शहीद पथ पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण शुक्ला (65) की मौत हो गई।
लखीमपुर जनपद के अमीर नगर निवासी श्याम नारायण शुक्ला मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रहने वाले बेटे सचिन शुक्ला के घर आए थे। सचिन के मुताबिक शुक्रवार सुबह उने पिता निजी काम से मॉल गए थे। वापसी के दौरान शहीद पथ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास मिले कार्ड की मदद से पुलिस ने परिजनो को खबर दी। पुलिस के मुताबिक परिवार से तहरीर नहीं मिली है। हादसे के वक्त श्याम नारायण हेलमेट लगाए हुए थे।