फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसों पर चढ़ने के लिए धक्कामुक्की

Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौराहा के पास रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से बसों के कम चलने से रविवार को लखनऊ जाने के लिए यात्री परेशान रहे। लोगों को सिविल लाइन पर बसों का इंतजार करना पड़ा। हाल यह रहा कि जैसे की कोई बस आई तो लोग उस पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़े, जिस कारण धक्कामुक्की के साथ विवाद की स्थिति बनती रही। बछरावां कस्बे के बस स्टॉप पर रविवार दोपहर में बसों के न रुकने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


प्रयागराज में वसंत पंचमी पर शाही स्नान के कारण बसें कम चलीं। इसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ा। रायबरेली रोडवेज की बसें भी महाकुंभ में लगी हैं, जिस कारण रविवार को लोगों को लखनऊ का सफर करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक से डेढ़ घंटे के बीच कोई बस आई तो यात्री बस में चढ़ने के लिए दौड़ते नजर आए। इससे विवाद के साथ आपाधापी की स्थिति रही।

बछरावां में वसंत पंचमी पर महाकुंभ जाने के लिए दोपहर में श्रद्धालु बस स्टॉप पर दिखे। इस दौरान लखनऊ से आ रही बसें भरी रहीं। बस स्टॉप पर बस न होने से समस्या अधिक रही। बस का इंतजार करते यात्री राजकिशोर, भोला, पंकज, अजय का कहना था कि बस चालकों की मनमानी है। वह लोग रविवार शाम प्रयागराज में स्नान करने के लिए जा रहे थे, लेकिन बस न मिलने से अपने साधन से प्रयागराज जाना पड़ेगा। एआरएम रोडवेज दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बस चालकों की मनमानी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



रुक-रुककर लगता रहा जाम
बछरावां (रायबरेली)। सोमवार दोपहर को महाकुंभ जाने के लिए लोग सड़क पर दिखे तो बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। चूरूवा टोल प्लाजा से बछरावां तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इस कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु अजीत कुमार, राजन, शिव शंकर, रोहित का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही के चलते जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मी नदारद रहे।


यातायात नियंत्रण के लिए किया गया रूट डायवर्जन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। रविवार को लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंचाहार बाईपास के निकट रूट डायवर्ट कर दिया गया। बाईपास से छोटे वाहनों को भेजा गया। जबकि बस और बड़े वाहनों को कस्बे से निकला गया। यातायात नियंत्रित करने के लिए बाईपास के लेन को चालू कर दिया गया जबकि दूसरी लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण चालू होने से बंद है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि यातायात को लेकर इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें