सूचना जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक सैयद अमजद हुसैन को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद सहायक निदेशक के पद पर पदावनत कर दिया गया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने अमजद हुसैन के खिलाफ वित्तीय अनियमितता से जुड़े सात गंभीर बिंदुओं पर जांच चल रही थी। जांच में आरोप सही पाए गए।
ग्रेड पे-7600 रुपये में कार्यरत हुसैन अब 5400 ग्रेड पे और सहायक निदेशक के पद पर पदावनत हो जाएंगे।