Jobs in UP Health Department: यूपी में स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचओ) के पद पर नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। 7401 पदों में हो रही इस भर्ती प्रक्रिया में आप 17 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
प्रदेश में अब सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचओ) की 7401 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले 5582 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। अब पद बढ़ाने के साथ ही मानदेय 25 हजार कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 17 नवंबर है।
विज्ञापन
प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा के आधार पर 25 जनवरी को सीएचओ के 5528 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब इसे संशोधित कर दिया गया है। पदों की संख्या बढ़ाकर 7401 कर दिया गया है, जबकि मानदेय 20500 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। अधिकतम परफार्मेंस बेस्ड इंसेटिव (पीबीआई)15 हजार से घटाकर 10 हजार कर दिया गया है। जिन लोगों ने जनवरी में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इतना जरूर है कि ऐसे अभ्यार्थियों को अपने आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा।
28903 राज्य कर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा
प्रदेश में 28903 राज्य कर्मियों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। ब्योरा देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर के बाद मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी देने के लिए विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। शासन के सूत्रों का कहना है कि अब जो कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा देना भी चाहेंगे तो ऐसा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों को वेतन देने के लिए 30 सितंबर तक की मोहलत दी थी, उसके बाद उनका वेतन जारी न करने के आदेश भी दे दिए। मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार, प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 826683 है। इनमें से 797780 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जो कर्मी ब्योरा देने से शेष रह गए हैं, उनके मामले में क्या करना है, इस बारे में फिलहाल कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।