फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन में निकलीं भर्तियां, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Thu, 27 Jul 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में सीधी भर्ती के जरिये 2,662 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई है। कॉर्पोरेशन ने कार्यालय सहायक के लिए 2,402 तथा स्टेनोग्राफर के 260 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। 
विज्ञापन


कार्यालय सहायक के 2,402 पदों में से 1,204 समान्य वर्ग के लिए हैं। जबकि 647 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 504 पद अनुसूचित जाति और 47 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। स्टेनोग्राफर के 260 पदों में से 132 पद अनारक्षित हैं जबकि 69 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 54 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

कार्यालय सहायक के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर के लिए स्नातक के साथ-साथ 60 शब्द प्रति मिनट हिंदी स्टेनोग्राफी व कंप्यूटर पर 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें आयु सीमा

डेमो प‌िक
दोनों पदों के लिए आयु की न्यूनतम सीमा 21 वर्ष और अधिकतम सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। 

आयु की गणना 01 जुलाई, 2016 से की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा व टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। इन पदों के लिए परीक्षा सितंबर में आयोजित कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें