सेवायोजन विभाग की ओर से लगाए जाने वाले रोजगार मेले में अब तक 34,172 युवाओं को सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी दी जा चुकी है।
यह जानकारी श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में विभिन्न सेवायोजन कार्यालयों में 818 रोजगार मेले लगाए गए।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस वर्ष भी रोजगार मेला लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दिलाएं।
गौरतलब है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार काफी कोशिशें कर रही हैं।
अगर स्कूलों की ही बात करें तो सरकार की कोशिश लगभग एक लाख शिक्षकों की भर्ती करना है।