फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो में आई वैकेंसी, इन पदों पर जल्दी करें आवेदन

Fri, 16 Feb 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो में 386 पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी देना होगा।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक वित्त एके रस्तोगी ने बताया कि नागपुर में पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में 348 नए पदों के सृजन को अनुमति मिल गई। वहीं मौजूदा समय में हमारे 38 पद खाली चल रहे हैं। इन पदों पर भी नियुक्ति की जानी है।

ऐसे में सभी 386 पदों पर एक साथ नियुक्तियां कराए जाने की योजना बनी है। यह नौकरियां 21 कैटेगरी में निकाली जाएंगी। सोमवार को इसके लिए सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक महीने का समय आवेदन के लिए रहेगा। लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर इन पदों के लिए योग्यता व वेतनमान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

सहायक प्रबंधक सिविल (7), सहायक प्रबंधक इलैक्ट्रिकल (6),  सहायक प्रबंधक एसएंडटी (3), सहायक प्रबंधक आर्किटेक्ट (3), सहायक प्रबंधक एचआर (2), सहायक प्रबंधक ऑपरेशन (2), सहायक प्रबंधक आईटी (1), सहायक प्रबंधक वित्त (1), सहायक कंपनी सेक्रेटरी (1), सहायक प्रबंधक पब्लिक रिलेशन (2), स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर (101), कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (49), जूनियर इंजीनियर सिविल (31), जूनियर इंजीनियर इलैक्ट्रिकल (35), जूनियर इंजीनियर एसएंडटी (27), पब्लिक रिलेशन असिस्टेंट (2), एकाउंट असिस्टेंट (1), ऑफिस असिस्टेंट एचआर (2), मैंटेनर सिविल (17), मैंटेनर इलैक्ट्रिकल (65) व मेंटेनर एसएंडटी (28)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें